बिलासपुर के मस्तुरी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
केवल 13 साल का मासूम बच्चा अपनी बहन के साथ हो रही बदसलूकी का विरोध कर रहा था। इसी दौरान आरोपी अमित बर्गाह (जांजगीर-चांपा निवासी) ने उस पर चाकू से कई वार कर दिए।
खून से लथपथ बच्चा ज़मीन पर गिर पड़ा। लेकिन उसने अपनी हिम्मत और समझदारी से ‘मरा हुआ’ बनने का नाटक किया। आरोपी ने सोचा कि बच्चा मर चुका है और वहां से भाग गया।
जैसे ही आरोपी भागा, बच्चे ने ज़ोर से आवाज़ लगाई। स्थानीय लोग दौड़े और तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की हालत ‘क्रिटिकल लेकिन स्थिर’ है।
पुलिस के अनुसार आरोपी को हिरासत में लिया गया है और सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
